उपवास का महत्व… व्रत सेहत के लिए फायदेमंद… उम्र बढ़ाते हैं और तनाव घटाते हैं

उपवास के पांच फायदे… शरीर और मन मे नई ऊर्जा जाग्रत करते हैं बीमारियों से बचाते हैं…

1.उम्र बढ़ाते हैं उपवास

उपवास से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने लगती है।यह बैक्टीरिया शरीर को कई बीमारियों से बचते हैं। उपवास से खराब बैक्टीरिया कम होने लगते हैं। उपवास से वजन घटता है। उम्र बढ़ती है।

2. शरीर में सूजन व क्षति कम होगी

उपवास रखने से शरीर में हार्मोनल परिवर्तन भी आते हैं। यह हार्मोनल ग्रोथ से संबंधित परिवर्तन हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर हो जाता है। शरीर को इंसुलिन की जरूरत कम पड़ती है। खाना कम होगा तो शरीर में इंसुलिन कम पैदा होगा। इंसुलिन कम होने से हमारे शरीर में इन्फ्लेमेशन कम हो जाएगा है।

3. आंतों में लेयर बनने लगती है

उपवास से आंतों के अंदर नई लेयर बनने लगती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग यानी खाने का समय तय करने से सेहत में बहुत अंतर नहीं आता। लेकिन उपवास में सादे खाने के साथ वक्त भी तय होता है। यह ज्यादा फायदेमंद है।

4. तनाव और चर्बी घटने हैं

यदि आप उपवास करते हैं तो स्ट्रेस हारमोंस काम स्रावित होता है। इससे तनाव कम हो जाता है। फास्टिंग में कॉर्टिसोल का स्तर नियंत्रित होता है। फास्टिंग से शरीर की चर्बी बर्न होती है। ब्लड शुगर का स्तर भी घटना शुरू हो जाता है।

5. ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है

शरीर में ऑक्सीजन कम होती है तो उपवास में बढ़ने लगती है।आंते बेहतर हो जाती है। इससे उम्र बढ़ती है । इच्छा शक्ति मजबूत होती है। जिसका ब्लड प्रेशर ज्यादा होता है यदि वह व्रत करें तो ब्लड प्रेशर नियंत्रित में रहने लगता है। बैक्टीरिया का संक्रमण कम हो जाता है।

Leave a Comment